नगर समीपस्थ ग्राम दाहोद में नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं यज्ञ का आयोजन किया जाना है। रविवार से से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है। इससे पहले 21 मई तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए शनिवार शाम कलश यात्रा निकाली गई।
501 कन्याएं और महिलाओं ने की शिरकत
यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से किया गया है। जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इससे पूर्व यात्रा में पांच सौ एक महिलाएं एवं कन्याएं सजी धजी परिधान में सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। उनके साथ युवा-पुरुष ढोल बाजे और डीजे की थाप पर नाचते गाते हुए धर्म ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा में प्रभु श्रीराम लक्ष्मण एवं माता जानकी की सजीव झांकी रथ पर सवार होकर चल रही थी। यात्रा में सुसज्जित घोड़े और ऊंट भी चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
प्रतिदिन 12 से 3 बजे तक होगी कथा
इस दौरान यात्रा में गांव के अलावा आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। आयोजन समिति के कंचन नागर ने बताया कि रविवार से यंग अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएगा। यंग अनुष्ठान सुबह 7 से 11 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसी के साथ ही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो जाएगी। कथा प्रति दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में पहले श्री राम माता सीता भैया लक्ष्मण एवं राम भक्त हनुमान के साथ भोले बाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.