जिले के खिलाड़ी बिना उचित खेल संसाधनों के भी देश विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी मंडीदीप को खेल में अलग पहचान दिलाने में सफल हुए हैं। वह भी बिना खेल स्टेडियम और आवश्यक खेल सामग्री के अभाव में।
हाल ही में भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हाॉकी चैंपियनशिप जो 6-17 मई को आयोजित की गई है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम में रायसेन की 2 खिलाड़ियों कु. प्राशु परिहार व कु. रेनू यादव का चयन किया गया है।
जानकारी देते हुए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि कु. प्राशु परिहार गत राष्ट्रीय चैंपियन मध्यप्रदेश महिला टीम की भी सदस्य थी। जबकि रेनू यादव मार्च 2022 में उदयपुर ( राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी विजेता टीम की सदस्य हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ।
जिले से दोनों खिलाड़ियों के प्रतिष्ठित हॉकी चैंपियनशिप में प्रदेश टीम में चयन होने पर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी जिला हॉकी संघ रायसेन के अध्यक्ष आलोक भार्गव ने खिलाड़ियों व उनके कोच प्रह्लाद राठौर को चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.