'दस का दम' प्रतियोगिता का हुआ आयोजन:खेल व युवा कल्याण विभाग ने कराई हॉकी स्पर्धा, 7 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

मंडीदीप13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

खेलों को बढ़ावा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 10 से 25 मार्च के बीच विभिन्न खेल समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिसे 'दस का दम' नाम दिया गया है।

इसके अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से नगर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 टीमों की लीग प्रतियोगिताओं में प्राशु परिहार की कप्तानी में हॉकी मंडीदीप ब्लू ने हॉकी मंडीदीप यलो को 4-3 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मंडीदीप रेड तीसरे स्थान पर रही।

राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेल व युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि नगर और जिले का नाम रोशन करने वाले, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक अर्जित करने व प्रतिभागिता करने वाली मंडीदीप की 7 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह खिलाड़ी हुए सम्मानित

इस दौरान सम्मानित खिलाड़ियों में प्राशु परिहार (हॉकी), सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप मार्च 2023 स्वर्ण पदक विजेता को 5 हजार की सम्मान निधि, उडुपी कर्नाटक में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप मार्च 2023 में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त करने वाली देव कन्या( ड्रैगन बोट,वाटर स्पोर्ट्स) और खेलो इंडिया यूथ गेम्स फ़रवरी 2023 मध्य प्रदेश में रजत पदक विजेता सोनिया कुमरे(हॉकी) को 3-3 हाजर रुपए सम्मान निधि दी गई। वहीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप भोपाल में सहभागिता निभाने वाली वाली रेणु यादव को 1100 रुपए सम्मान निधि दी गई।

इन सभी को एक हजार रुपए सम्मान निधि दी गई

सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप नवंबर 2022 मणिपुर में सहभागिता निभाने पर पूजा कोरी (हॉकी) और खेलो इंडिया यूथ गेम्स फरवरी 2023 मध्य प्रदेश में सहभागिता निभाने पर कबड्डी की खिलाड़ी चांदनी सेन जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप, कोलकाता जनवरी 2023 में भाग लेने वाली लक्ष्मी गिरी, 2022 में मणिपुर में सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स कबड्डी में फरवरी 2023 मध्य प्रदेश में सहभागी चांदनी सेन को एक एक हजार रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी खिलाड़ियो को सम्मानपत्र सहित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मुख्य रूप से पूर्व नपाध्यक्ष उषा विपिन भार्गव, पूर्व पार्षद रेखा पाल, पूजा मिश्रा, आरती काले , मनीषा पाल, अमित तिवारी, संतोष राय, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सोनी, अलोक भार्गव, रिज़वान अली, निर्मल यादव, दिनेश दांगी, उत्तम डागौर, हॉकी कोच प्रह्लाद राठौर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...