भोपाल में 12वीं इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैम्पियनशिप शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 17 मई तक चलेगी,जिसमें मध्यप्रदेश महिला हाॅकी टीम में रायसेन की 2 खिलाड़ी कु. प्राशु परिहार व कु. रेनू यादव का चयन किया गया है। प्राशु परिहार गत राष्ट्रीय चैंपियन मध्यप्रदेश महिला टीम की भी सदस्य थी,जबकि रेनू यादव मार्च 2022 में उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हाॅकी विजेता टीम की सदस्य रही है।
यह दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाॅकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रतिष्ठित हाॅकी चैम्पियनशिप में प्रदेश की टीम में चयन होने पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला हॉकी संघ रायसेन के अध्यक्ष आलोक भार्गव ने उन्हें बधाई दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.