कलेक्टर की फटकार बेअसर, 48 घंटे बाद भी एनआरसी नहीं पहुंचे डीपीओ-सीडीपीओ

रायसेन58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता| रायसेन

.

कुपोषण मिटाने के लिए कलेक्टर की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली नहीं बदली। बुधवार को कलेक्ट्रेट की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की जानकारी नहीं रखने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी 48 घंटे गुजर गए। शुक्रवार तक जिला अस्पताल के एनआरसी में न जिला कार्यक्रम अधिकारी पहुंचे, न कोई बाल विकास परियोजना अधिकारी।

शुक्रवार को भास्कर टीम ने जिला अस्पताल स्थित एनआरसी की पड़ताल की। मॉनिटरिंग व्यवस्था की हकीकत सामने आई। केंद्र में अधिकारियों के निरीक्षण का कोई शेड्यूल नहीं था। विजिट रजिस्टर में रिकॉर्ड भी नहीं रखा जाता था। मौके पर मौजूद स्टाफ को भी याद नहीं था कि डीपीओ या सीडीपीओ आखिरी बार कब केंद्र पहुंचे थे। स्टाफ के मुताबिक, डीपीओ करीब छह महीने पहले किट वितरण कार्यक्रम में आए थे। इसके बाद वे केंद्र नहीं आए। फिलहाल केंद्र की निगरानी सुपरवाइजरों के भरोसे है। पड़ताल के दौरान सुपरवाइजर साधना भारतीय और अर्चना कुशवाह ही मौके पर मौजूद मिलीं।

जरूरत के मुताबिक पोषण न मिलने से बच्चे कुपोषित होते हैं। इन्हें मध्यम (पीली श्रेणी) और गंभीर (लाल श्रेणी) में बांटा जाता है। { आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता हर माह बच्चों का वजन, लंबाई और बांह की गोलाई मापकर पोषण ट्रैकर में दर्ज करती हैं। मानक से कम माप या पैरों में सूजन गंभीर कुपोषण का संकेत है। {कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी में अतिरिक्त पोषण आहार दिया जाता है।

स्वास्थ्य टीम नियमित जांच कर परिजनों को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के प्रति जागरूक करती है। {गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर विशेष आहार, दवाइयां और चिकित्सकीय देखभाल दी जाती है। साथ रहने वाली मां को भोजन और नियमानुसार प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। 10 बिस्तरों के केंद्र में 12 बच्चे भर्ती, क्षमता 25 करने की तैयारी

जिला अस्पताल के एनआरसी में फिलहाल 10 बिस्तरों की व्यवस्था है। शुक्रवार को यहां 12 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 25 बिस्तर करने की तैयारी कर रहा है। सुपरवाइजर साधना भारतीय के अनुसार, सांची ब्लॉक में करीब 93 अतिकुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इन्हें एनआरसी में भर्ती कराने की व्यवस्था की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 482 अतिकुपोषित बच्चे चिह्नित हैं।

25 बच्चों के इलाज करने की व्यवस्था बनाई जा रही है ^"जिले में रायसेन के अलावा बरेली, सिलवानी और औबेदुल्लागंज अस्पताल में एनआरसी संचालित हैं। जिला अस्पताल में अभी 12 बच्चे भर्ती हैं। यहां 25 बच्चों को रखकर इलाज करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें भर्ती कराया जा रहा है।" - डॉ. अनिल ओढ़, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल रायसेन

दो दिन पहले वेतन काटने और नोटिस देने के निर्देश बुधवार को समीक्षा बैठक में सीडीपीओ एनआरसी में भर्ती बच्चों के नाम तक नहीं बता पाए थे। वे उनके इलाज की स्थिति भी नहीं बता सके थे। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि फोन पर जानकारी लेना पर्याप्त नहीं है। अधिकारियों को खुद केंद्र पहुंचकर निरीक्षण करना होगा। लापरवाही पर सांची सीडीपीओ का वेतन काटने के निर्देश दिए गए थे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links