बादलों से रात का तापमान 16.5 डिग्री पर पहुंचा:दिन का पारा 34 डिग्री, 24 घंटे बाद बारिश के आसार

रायसेन9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर अंचल में दिखना शुरू हो गया है। बादलों की आवाजाही भी प्रारंभ हो गई है। अभी हल्के बादल छा रहे हैं। इसके प्रभाव से ही दिन का तापमान पहली बार 34 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी बढ़कर 16.5 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। ऐसा मौसम 19 मार्च तक रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि 15 मार्च से घने बादल छाना शुरू हो जाएंगे। कहीं-कहीं पर तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 16 से 19 मार्च तक ओला और बारिश की स्थिति बनेगी। ऐसा अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इस अनुमान के बाद किसानों ने पकी हुई फसलों की तेजी से कटाई शुरू कर दी है। कारण यह है कि यिद ओलावृष्टि होती है तो फसलों को ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि पहले बोई गई फसलें पक चुकी हैं। वर्तमान में अंचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण रात के साथ दिन का पारा चढ़ा। बारिश का दौर शुरू होने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...