शहर की कृषि उपज मंडी में अब अनाज की आवक कम हो गई है। बुधवार को मंडी में कुल 1650 क्विंटल अनाज की नीलामी हुई है। हालांकि, जिंस में गेहूं, मूंग, चना, धान और सरसों किसानों द्वारा नीलामी के लिए लाए जा रहे हैं, लेकिन सोयाबीन की बिल्कुल भी मंडी में नहीं लाया गया है।
कृषि मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी में 1050 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। ये गेहूं 1925 से लेकर 3550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव तक बिका है। शरबती गेहूं के किसानों को ऊंचे दाम मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मूंग में 4800 से 5600 रुपए, चना 4300 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल, करीब 500 क्विंटल धान की नीलामी भी हुई है।
धान के भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल से 3710 रुपए के तक किसानों को मिले हैं। इस तरह से मंडी में किसानों को जिंसों के भाव मिल रहे हैं। हालांकि, अब किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गया है। इससे पहले ही वे सरकारी खरीदी केंद्रों और कृषि उपज मंडी में अपना गेहूं और चना तुलवा चुके हैं। इसके चलते शहर की कृषि उपज मंडी में अब जिंसों की आवक कम हो गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.