त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, दौड़, चित्रकला, रंगोली आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर परिवार के वयस्क सदस्यों को स्थानीय चुनाव में अनिवार्य रूप से नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.