स्थानीय मेड़तवाल वैश्य समाज के नवयुवक संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन सोमवार को शहर की मेड़तवाल धर्मशाला में हुआ। बैठक में वर्तमान कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान आगामी दो वर्ष के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव अधिकारियों द्वारा करवाया गया।
इसमें अध्यक्ष सहित सभी पदों के निर्वाचन सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें नई कार्यकारिणी के लिए राजकुमार गुप्ता मलावर वाले को अध्यक्ष चुना गया, जबकि मनोज सिंग उपाध्यक्ष और लोकेश गुप्ता भैंसाना सचिव चुने गए।
उक्त जानकारी देते हुए समाज के नए मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में विनोद गुप्ता बाकपुरा कोषाध्यक्ष, नितेश गुप्ता बोड़ा सहकोषाध्यक्ष, अजय गुप्ता भानेज सहसचिव, अभिषेक गुप्ता सहसचिव चुने गए। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने युवा संघ के नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की बात कही। बैठक का समापन आभार प्रदर्शन और सहभोज के बाद हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.