राजगढ़ जिले के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल दांगी ने ब्यावरा में फैली गंदगी पर नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहाराया है। दांगी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ट्विटटर पर टैग कर कहा कि अगर 5 मई तक ब्यावरा शहर की नालियां साफ नहीं हुईं तो हम सफाई करेंगे। उनकी इस मुहिम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी उनका समर्थन किया है।
राहुल दांगी का ट्वीट
शहर की गलियां खुदी हुई है। नालियां साफ नहीं हो रही है। चारो तरफ गंदगी का आलम है। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है। 5 मई तक ब्यावरा शहर की नालियां साफ नहीं हुई तो एनएसयूआई ब्यावरा शहर में सफाई की मुहिम शुरु करेगी। यह वह ट्वीट है राजगढ़ जिले के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल दांगी ने सोमवार को ब्यावरा शहर में फैली गंदगी को लेकर किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसका समर्थन करते हुए लिखा था कि शाबाश राहुल! इस संघर्ष में मैं तुम्हारे साथ हूं। दिग्विजयसिंह के समर्थन के बाद नगर पालिका प्रशासन सकते में आ गया और मंगलवार को दोपहर में करीब दो घंटे तक सफाई कर्मचारियों की सीएमओ ने बैठक ली। अब राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि 7 मई को ब्यावरा शहर में एनएसयूआई नालियों और शहर में व्याप्त गंदगी की सफाई करेगी।
7 मई से शुरू होगा सफाई अभियान
ब्यावरा शहर में लगातार गंदगी का आलम बना हुआ है। हालात यह है कि शहर की मुख्य बाजार में साफ-सफाई पर फोकस है, लेकिन इसके अलावा अंदर बाजारों में गंदगी पसरी हुई है। जगह-जगह नालियां चौक हैं, कचरा पड़ा रहता है। जिसके कारण मच्छर पनप रहे हैं व साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर लगातार भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी आवाज उठाते रहे हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल दांगी ने साफ-सफाई नहीं होने का जिक्र किया। उन्होंने 7 मई को व्यवस्थाएं बहाल नहीं होने पर एनएसयूआई की टीम के साथ खुद जुटकर सफाई करने की बात कही है।
18 ही वार्डों में चरणबद्ध तरीके से करेंगे साफ-सफाई
शहर में साफ-सफाई नहीं होने को लेकर अब एनएसयूआई ने मोर्चा खोलना शुरु कर दिया है। वह अब शहर के सभी 18 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से साफ-सफाई करने की तैयारी शुरु कर रहे हैं। दांगी कहा है कि वह 5 तक व्यवस्था सुधार लें, अगर 5 मई के बाद व्यवस्था नहीं सुधरी तो एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से सभी 18 वार्डों में एक-एक दिन सफाई करेंगे। अब जब व्यवस्थाओं में सुधार नहीं है तो 7 मई को एनएसयूआई साफ- सफाई अभियान चलाएगी।
कांग्रेस पार्टी कर रही जनता की चिंता
दांगी ने कहा है कि शहर का एक भी वार्ड नहीं छोड़ा जाएगा। नगर पालिका व प्रशासन को आइना दिखाया जाएगा। क्योंकि प्रशासन सरकार के इशारों पर चल रहा है। सरकार व भाजपा से जुड़े नेताओं व पदाधिकारियों को शहर के लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जनता की चिंता कांग्रेस पार्टी कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.