मध्यप्रदेश के ब्यावरा में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे शादी का झांसा दिया और बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की तो मामला सामने आया और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजपाल राठौर ने बताया कि राम सिंह सिलावट (24) निवासी कलियादेह के खेत से नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला है और उसके बयान के आधार पर आरोपी युवक पर धारा 366, 376 (2) n, 343 भादवि, 5( l)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इनका रहा योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उपनिरीक्षक कोमल वर्मा गुप्ता, प्रधान आरक्षक विजय सैनी, प्रधान आरक्षक चालक संजय बाथम, सैनिक महिला आरक्षक सीमा, महिला आरक्षक आयशा बनो, महिला आरक्षक कविता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.