राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया है। एक युवक ने अपनी रिश्ते में मौसी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कुरावर थाना प्रभारी आरएस शक्तावत ने बताया कि 22 अप्रैल को झाडक्या के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि वह माना गांव से गायब हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद कुरावर पुलिस ने पीड़िता को करीब 10 दिन में ही खोज निकाला।
4 मई को पीड़ित महिला ने कुरावर थाने में पहुंच कर पुलिस को बताया था कि जो उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भोपाल ले गया था जहां मौसी के लड़के विजय राजपूत ने निवासी झाडक्या ने दुष्कर्म किया है। यह सिलसिला बरामदगी तक चला। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर धारा 366, 343, 376(2)एन, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर तत्काल एक टीम बना कर आरोपी विजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.