शनिवार को पचोर ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग अलग उम्र के प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इन कार्यक्रमों में रंगोली,नृत्य, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस का अयोजन हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला और पुरुष शामिल हुए।
आज शामिल हुए उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले प्रतिभागियों को कल सम्मानित किया जाएगा। कल पचोर ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के तहत सुबह बाइक रैली शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और उसके पश्चात सम्मान समारोह और सामाजिक लोगो का सामूहिक प्रतिभोज रखा गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.