राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक विजेता खिलाड़ियों का आलोट नगर आगमन पर किया गया। दरअसल 19 से 22 मई को नीमच में आयोजित नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें मध्य प्रदेश के करीब 80 खिलाड़ी भी शामिल रहे। जिसमें बलवंत कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी आलोट के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनका स्वागत आलोट वासियों ने बुधवार को किया।
एकेडमी के कोच जितेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में शालू राठौड़ ने रजत पदक, मयंक शर्मा ने रजत पदक और पायल योगी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में द ग्रेट खली, अभिनेता राज प्रेमी, सिंगर विक्की काजरा, अर्शिया अर्शी एक्टर , सिंगर वीर ध्या, रंजीत बेदी फिल्म डायरेक्टर देवेंद्र सिंह तोमर रामू भैया उपस्थित रहे।
आलोट पहुंचने पर खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि ने ढोल नगाड़ों और पुष्प माला से स्वागत किया। स्वागत में सुधीर भंडारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी, आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष ऋणी पंवार, एबीवीपी नगर अध्यक्ष अभिषेक पहाड़िया, इंडियन यूथ फाउंडेशन जिला अध्यक्ष महेश शर्मा बेटी खेड़ी, गौरव भेसौटा, पवन कुमावत, निलेश जोशी, जयेश त्रिवेदी, विक्रम सेन और खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.