आलोट के पास गांव खासपुरा में रविवार को फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने के बाद उन्हें ग्रामीणों व एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल लाया गया हैं। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
गांव के मगीगाल धन्नालाल के यहां मानता के कार्यक्रम था। जिसमें दाल-बाफले व लड्डू बनाए थे। मेहमान को ग्रामीण ने मिलकर भोजन किया। इसे खाने के बाद करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे भी हैं। गंभीर होने पर 70 ग्रामीण आलोट के अस्पताल पहुंचे। करीब 30 लोग निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जानकारी मिलते ही प्रशसनिक अफसर अस्पताल पहुंचे। मरीजाें की संख्या अधिक होने पर गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। उन्होंने ताल शहर के अस्पताल में भी कुछ लोगों को भेजा।
नायब तहसीलदार मुकेश सोनी, आलोट थाना प्रभारी बीएल भाभर, बीएमओ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर अब्दुल कादिर ने बताया कि ग्रामीण मावे से बनी मिठाई खाने की बात बता रहे हैं। जिससे फूड पाॅइजनिंग के समस्या हुई है। डॉक्टर विष्णु प्रकाश फुलंब्रीकर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार में लगी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.