राजस्थान के कोटडी निवासी 2 युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है। इन पर फायर कर बदमाश फरार हो गए। दरअसल, शेहजाद खान और सलमान खान जावरा में रहकर मामू साहब की दरगाह के पास जमजम कैफे संचालित कर रहे हैं।
सिटी पुलिस थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि गुरुवार रात शेहजाद कैफे पर बैठा था। तभी वसीम और अल्फेज बाइक पर आए। इस दौरान अल्फेज ने 2 फायर कर दिए। एक गोली शहजाद के बाए हाथ में लगी है। इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. एसएल खराड़ी ने प्राथमिक उपचार किया।
दरअसल, दो-तीन दिन पहले घर जाकर पूछताछ करने की बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई थी। शेहजाद का कहना है कि उसी विवाद में आरोपियों ने गोली चलाई। पुलिस जांच में जुटी हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.