पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तमाम विवाद सुलझने और चार्जिंग पाइंट लगने के बाद सब्जी व्यापारियों की शिफ्टिंग तारीख 8 फरवरी तय हो गई है। पुराने सब्जी आढ़तियां व्यापारी संघ सदस्य नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होंगे और नए संघ सदस्य पुराने प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होंगे। इन्हें सप्ताहभर पहले ही शिफ्ट होना था कुछ व्यापारियों को जगह नहीं मिलने से शिकायतेंं हुईं और शिफ्टिंग अटक गई। शनिवार को नए सब्जी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, सचिव समरथ धाकड़, कालू रावल एवं पुराने संघ अध्यक्ष दिनेश सैनी, सचिव मांगीलाल सोनगरा, वसीम एहमद आदि एसडीएम राहुल धोटे से मिले। इन्होंने कहा हम तैयार हैं, फिर प्रशासन क्यों सहमति नहीं दे रहा। एसडीएम ने समुचित जगह देने पर दोनों संघ के बीच सहमति बनाई और फिर सोमवार को शिफ्टिंग के लिए हां कर दी।
तीन महीने से दोपहर में हो रही थी मटर नीलामी, 11 से सुबह होगी
तीन महीने से सब्जी मंडी में दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच मटर मंडी लग रही थी। सीजन में तीन से चार हजार कट्टे मटर आवक हुई। मंडी निरीक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि आवक घटकर 20 से 25 कट्टे रह गई हैं। इसलिए मंडी प्रशासन ने तय किया है कि 10 फरवरी तक दोपहर की नीलामी चलेगी। 11 फरवरी से अलग मटर मंडी नहीं लगेगी। सुबह जो सब्जी मंडी लगती है, उसी में किसान अपने पसंद के व्यापारी के यहां मटर रखकर उसे नीलाम करवा सकेगा।
सचिव गोयल को रिलीव किया, शर्मा को मिल सकता है चार्ज
मंडी सचिव राजेश गोयल की मूल पदस्थापना दुग्ध संघ इंदौर में है और वे संसाधन अधीक्षक के पद पर थे लेकिन मई 2005 से उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मंडी बोर्ड में ए ग्रेड सचिव पद पदस्थ किया। अभी वे स्थानीय मंडी में पदस्थ है लेकिन दुग्ध संघ ने उनकी सेवाएं वापस मांग ली। मंडी बोर्ड एमडी प्रियंका दास ने उनकी प्रतिनियुक्ति निरस्त करते हुए सेवाएं पुन: दुग्ध संघ को सौंप दी। एक तरफा उन्हें रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मंडी सचिव का चार्ज अब निरीक्षक सुरेश शर्मा को मिल सकता है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.