पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष नरेश दोशी ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री शुभम सागर एवं मुनिश्री सुयत्न सागर का नगर आगमन 24 फरवरी को होगा। मुनिश्री प्रतापगढ़ से खानपुरा केशव सत्संग भवन पहुंचेंगे। यहां से मुनिश्री जुलूस के साथ नाकोड़ानगर सन्मति कुंज पहुंचेंगे। इसके बाद महाराज के आशीर्वचन होंगे। इसी रोज शाम को 7.30 बजे नाकोड़ा नगर में णमोकार मंत्र के पाठ का आयोजन होगा। दोशी ने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 6.30 बजे नाकोड़ा नगर मंदिर में भगवान का अभिषेक होगा, मुनिश्री के सान्निध्य में 7.15 बजे संत निवास का भूमिपूजन नाकोड़ा नगर में किया जाएगा। इसके बाद अभिनंदन नगर में जुलूस के रूप में विहार करेंगे, सुबह 9 बजे अभिनंदन नगर में महाराज के प्रवचन होंगे। इसके बाद 11.30 बजे महाराज यहां जिन मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 12 बजे स्वामीवात्सल्य होगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.