पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश सहित रविवार को गांधीसागर में तीसरी बार गिद्ध गणना का कार्य किया जाएगा। इसमें वन विभाग की टीम व करीब 12 वालेंटियर शामिल होंगे। अधिकारियों ने गांधीसागर को 22 भागों में बांटा है। इसके लिए 22 टीमें बनाई। यह टीमें सुबह 6 से 9 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में बैठे गिद्धों की गणना करेंगे। घोंसले व बच्चों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसके साथ गिद्धों के आवास को चिंहित किया जाएगा।
देर शाम तक गांधीसागर में गिद्धों की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। इस सर्वे के बाद शासन स्तर पर गिद्धों के संरक्षण की कार्य योजना बनाई जाएगी। गांधीसागर रेंजर पन्नालाल रायकवार ने बताया गिद्ध गणना के लिए पूर्व में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। रविवार को गणना करेंगे। इसकी जानकारी शाम तक एकत्र हो पाएगी।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.