पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए शासन, प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा। इसके बावजूद हमने गाइडलाइन का पालन नहीं किया। इस कारण शुक्रवार शाम 6 बजे से शासन को अगले 60 घंटे का टोटल लॉक करना पड़ रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। इसमें भी गंभीरता नहीं दिखाई तो अस्थाई जेल जाना पड़ेगा। इधर, मनासा व रामपुरा के दो कोरोना पॉजिटिव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसमें एक मरीज की मौत का कारण डॉक्टर हार्ट अटैक से होना बता रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार शाम 6 बजे से जिले में 60 घंटे का लॉकडाउन किया है। इसका सभी को पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर नीमच सिटी थाने के पास पीली कोठी पुरानी जेल में रहना पड़ेगा। आवश्यक वस्तुओं में शामिल दूध, मेडिकल व पेट्रोल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह 6 से 10 बजे तक घर-घर दूध की सप्लाई हो सकेगी।
नई व्यवस्था... फीवर क्लीनिक पर टोकन सिस्टम से होगी जांच
जिला अस्पताल का गुरुवार शाम को कलेक्टर अग्रवाल निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान फीवर क्लीनिक पर भीड़ दिखी, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था। संक्रमण को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग जांच करवाने पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल आदेश जारी करते हुए कहा कि यहां पर प्रत्येक व्यक्ति को नंबर वाला टोकन जारी किया जाए। उसी के अनुसार बुलाकर जांच करें। ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो।
ऐसे समझें: सख्ती में कैसे मिलेगी रियायत
लॉकडाउन के दौरान आपको ट्रेन, बस में सफर करना है तो आप जा सकते हैं। रास्ते में चेकिंग पाइंट पर रोका जाए तो वहां रिजर्वेशन टिकट दिखा सकते हैं। मेडिकल पर दवा लेने जाने की छूट रहेगी। निजी वाहन से शहर के बाहर आवागमन कर सकते हैं। वाहन में भी मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। चेकिंग पाइंट पर अगर आपने जानकारी सही नहीं दी तो कार्रवाई का सामना करना पडृेगा।
जरूरी सामग्री : शाम 5 बजे तक खरीद लें
लॉकडाउन शाम 6 बजे शुरू होगा। इसके पहले सुबह से शाम 5 बजे तक सब्जी सहित बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदी कर सकते हैं। इसके बाद सख्ती शुरू हो जाएगी। कितनी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सकेंगे। शादी समारोह सहित अन्य आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना होगा। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार सुबह बाजार में भीड़ होने की संभावना है।
अस्थाई जेल तैयार- एसडीएम एसएल शाक्य ने बताया कि पीली कोठी स्थित पुरानी जेल को अस्थाई जेल बनाया है। यह अस्थाई जेल शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके नियम पूरी तरह से सामान्य जेल की तरह रहेंगे। आपदा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को इसमें रखा जाएगा। इन्हें मजिस्ट्रेट के आदेश जारी होने पर ही रिहा करेंगे। यहां कितनी देर रखा जाएगा इसका समय भी तय किया जा रहा है।
शिक्षक ने रतलाम व कनिष्ठ यंत्री ने इंदौर में तोड़ा दम
मनासा निवासी शिक्षक की इंदौर तथा बिजली कंपनी आगर में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री की रतलाम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। दोनों का इंदौर व रतलाम में कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इंदौर के डॉक्टर शिक्षक की मौत हार्टअटैक से होना बता रहे हैं। मनासा में शंकर कुई गली निवासी शिक्षक संजय भंडारी (48) को आठ दिन पहले बुखार आया था। पांच अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर परिजन नीमच ले गए। वहां से इंदौर रेफर किया गया था। गुरुवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। इसी तरह रामपुरा के गडिया महादेव निवासी प्रमोद (58) पिता भंवरलाल सोनी बिजली कंपनी आगर में कनिष्ठ यंत्री थे। 13 दिन पहले तबीयत बिगड़ी। आगर में उपचार करवाया। सुधार नहीं होने पर नीमच आए। जांच में पॉजिटिव निकले। गुरुवार दोपहर 1 बजे रतलाम रेफर किया। शाम 7 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.