पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक पखवाड़े पहले उत्तर भारत में बर्फबारी से जिला कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में था। फिर राजस्थान में बने चक्रवात से जनवरी के पहले सप्ताह में तीन दिन बारिश हुई। अब अरब सागर में बने चक्रवात के कारण तीन दिन जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। शनिवार को जिलेभर में बादल व धुंध रही। 13 किमी की रफ्तार से चली हवा से दिन का तापमान दो डिग्री गिरकर 21 डिग्री पर आ गया। दन का तापमान दो डिग्री बढ़ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें और सर्द हो जाएंगी। मकर संक्रांति तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने से रात के समय फिर से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। खेतों में नमी रहने से कम पानी की फसलों में ग्रोथ तेज होगी। धूप नहीं निकलने से कीट लगने का खतरा जरूर रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना खत्म हो गई है। इसके बाद मौसम साफ होने पर दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। दिन का तापमान 20 व न्यूनतम 8 डिग्री पर पहुंचेगा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.