पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शरद पूर्णिमा की रात से शुरू हुआ सर्दी का दौर होली तक जारी रह सकता है। इन दिनों उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर हवा बहने से गर्मी का असर कम और ठंड का असर बढ़ने लगा है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र नीमच के प्रमुख व कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपी पचौरी ने बताया कि इस बार होली या उसके बाद तक सर्दी का असर रह सकता है। वहीं नवंबर के आखिरी दिनों में 10 और दिसंबर के अंतिम दो सप्ताह में पांच डिग्री से भी कम तापमान रहने से इस बार सर्दी का असर काफी अधिक और व्यापक रहेगा। हालांकि इस बार जिले में औसत से कम बारिश हुई, फिर भी ठंड ज्यादा रहने का अनुमान है। जिले में खेतों में पाणत शुरू होगी तो आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह चुका है। जिससे सर्दी का असर काफी अधिक महसूस हुआ था। लेकिन इस बार दिसंबर में ही पारा गिरने से सर्दी पिछले सालों की तुलना में काफी अधिक रहने की संभावना बनी हुई है। नीमच में मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया।
इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक हाेने से मैदानी और पठारी क्षेत्रों में ज्यादा रहेगा सर्दी का असर: इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक होने से बर्फबारी अधिक होने के कारण सर्दी का असर पिछले सालों की तुलना में अधिक रहेगा। जैसे जैसे देश के उत्तरी भागों जम्मू कश्मीर में बर्फबारी बढ़ेगी, वैसे-वैसे देश के पठारी और मैदानी भागों का तापमान भी तेजी से कम होने से इन क्षेत्रों में सर्दी बढ़ जाएगी।
ऐसे गिरेगा तापमान... ला नीना के प्रभाव से होती है हवा की गति तेज : इधर विश्व के वातावरण में आ रहे तेजी से बदलाव के कारण प्रशांत महासागर में पानी और हवा के सतही तापमान से बारिश, गर्मी और सर्दी के असर का निर्धारण होता है। वहीं ला नीना के प्रभाव से प्रशांत महासागर में दक्षिणी अमेरिका से इंडोनेशिया की ओर हवाएं चलती हैं। जो सतह के गरब पानी को उड़ाती हैं। इसके असर से ठंडा पानी उपर की ओर उठने लगता है। पूर्वी प्रशांत महासागर के क्षेत्र में सामान्य से अधिक ठंडक देखी जा रही है। वहीं ला नीना के प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक चलने से भी इस बार सर्दी अधिक प्रभावी होगी।
पॉजिटिव- दिन उत्तम व्यतीत होगा। खुद को समर्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। आप कुछ ऐसे कार्य भी करेंगे जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। घर ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.