पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
परिवार में ताऊजी के यहां शादी समारोह के लिए बहन को लेने मंदसौर जा रहे आंतरीमाता निवासी युवक का शव नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव के एक कुएं में मिला। कुएं में शव देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। घटना स्थल पर युवक की बाइक, बैग, पर्स रखा मिला। पर्स से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। जानकारी अनुसार आंतरीमाता निवासी सुरेंद्रसिंह (22) पिता शेरसिंह चंद्रावत मंगलवार शाम को मंदसौर निवासी बहन को लेने बाइक क्रमांक एमपी 44 एमआर 9555 से रवाना हुआ। जो रात को मंदसौर नहीं पहुंचा। बहन ने परिवार वालों को फोन करके बताया। रात में तलाश की कहीं पता नहीं चला। इधर, काचरिया चौपाटी मार्ग पर बाइक लावारिस हालत में मिली। इस पर जैकेट व बैग रखा हुआ था। सूचना पर नारायणगढ़ थाने के बुढ़ा चौकी प्रभारी गौरव लाड़ टीम के साथ पहुंचे। आसपास तलाश करने पर पास में एक कुआं दिखाई दिया। इसमें बलाई डालकर ढूंढ़ने का प्रयास किया। बलाई में युवक का शर्ट अटक गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें मिले पर्स में आधार कार्ड से शिनाख्त की। परिजन को सूचना दी। नारायणगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। दोपहर बाद गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोंट के निशान नहीं थे। युवक की हत्या हुई या आत्महत्या की इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
काका के यहां लड़की शादी थी
मृतक सुरेंद्रसिंह के ताऊजी के यहां शादी समारोह था। गुरुवार को लड़की का विवाह होना था। इसी के लिए वह मंदसौर निवासी बहन को लेने जा रहा था। लेकिन बुधवार सुबह की मौत की खबर आ गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग नारायणगढ़ पहुंचे। रिश्तेदार हुकुमसिंह ने बताया कि सुरेंद्रसिंह पांच साल से मंगलवाड़ टोल प्लाजा पर काम कर रहा था। छह दिन पहले उसके दादा नारायणसिंह चंद्रावत का निधन हुआ था। ताऊजी की लड़की के लगन देने के कारण विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान यह बुरी खबर मिलने से परिवार गम में डूब गया।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.