पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ढंढेरी नदी में पानी नहीं होने से मगरमच्छ गांवों में आ रहे हैं। चार दिन में तीन मगरमच्छ खेत और बाड़े में आ चुके हैं। किसानों में दहशत है। मंगलवार को खेड़ी गरासिया के खेत में सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा।
खेड़ी गरासिया निवासी अरविंद गरासिया ने खेत में सुबह 8 बजे मगरमच्छ देखा। बड़ी संख्या में लोग खेत पर पहुंचे। 11.30 बजे वन विभाग की टीम पहुंची। मनासा रेंजर मोहम्मद सलीम मंसूरी के नेतृत्व में टीम एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में किया। रस्सी बांधकर 150 किलो वजनी मगरमच्छ को वाहन में डालकर गांधीसागर डेम छोड़ने ले गए। डिप्टी रेंजर केसी वर्मा, प्रेमसिंह गौड़ मौजूद थे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.