रतलाम के बरखेड़ा में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा के घर पर पुलिस और प्रशासन का बुलडोजर चला है। शनिवार रात बरखेड़ा कला शराब दुकान के ठेकेदार शक्ति सिंह से ठेकेदारी विवाद में लोकेंद्र सिंह और उसके अन्य साथियों ने मिलकर शक्ति सिंह की हत्या कर दी थी। मामले में बरखेड़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा सहित 9 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद प्रशासन ने गुंडा अभियान के अंतर्गत आरोपियों के अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया है।
दरअसल रतलाम के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान ठेके को लेकर हुए खूनी संघर्ष में शराब ठेकेदार शक्ति सिंह की मौत हो गई थी। शराब दुकान के कलेक्शन को लेकर आरोपी शराब व्यवसाई लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति सिंह पर हमला कर दिया था। जिसमें शक्ति सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा फरार है। जिस प्रशासन ने गुंडा अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.