रतलाम के जावरा में गुरुवार रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। जावरा के मामू शाह दरगाह के पास एक कैफे में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें आरोपी अल्फेज और वसीम ने घायल शहजाद खान से फोन पर हुई गाली गलौज का बदला लेने के लिए हमला कर दिया। आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर शहजाद को घायल कर दिया। घायल युवक शहजाद को जावरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने पर जावरा शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की है। जावरा शहर थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अल्फेज और वसीम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
युवक पर प्राणघातक हमला करने की यह घटना गुरुवार रात 9:30 बजे की है। जहां मामू साहब की दरगाह के पास स्थित झमझम कैफे पर शहजाद खान पर अल्फाज और वसीम नाम के दो युवकों ने हमला कर दिया। विवाद फोन पर हुई गाली गलौज को लेकर शुरू हुआ। जिसमें आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर शहजाद को घायल कर दिया। स्थानीय लोग उसे शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए । जावरा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.