पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2018 में भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें प्रदेश के 30,594 शिक्षकों का चयन हुआ था। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन होकर स्कूलों में नियुक्ति होना थी। लेकिन आज तक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इससे चयनित उम्मीद्वार आज भी नियुक्ति के इंतजार में है। इसको लेकर चयनित शिक्षक संघ ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि 8 साल के लंबे इंतजार के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा निकली थी। इसके लिए हमने आवेदन किया था। परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन व फिर नियुक्ति होना थी। छह महीने में यह सारी प्रक्रिया पूरी होकर अब तक नियुक्ति हो जाना थी, लेकिन ढाई साल से ज्यादा समय हो गया है। अब तक नियुक्ति क्या दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो पाया है। कभी कोरोना तो कभी उपचुनाव का हवाला देकर बार-बार नियुक्ति को टाला जा रहा है।
अब भर्ती प्रक्रिया को लंबित रखने का कारण भी नहीं है फिर भी टाला जा रहा है। अब जल्द से जल्द सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाए। यदि इस महीने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई और मार्च तक नियुक्ति नहीं हुई तो फिर मजबूरी में भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी समस्त जवाबदारी प्रदेश शासन की रहेगी। चयनित उम्मीदवारों ने कलेक्टोरेट में सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चयनित शिक्षक संघ विजय कुमार यादव, सुधा बौरासी, किशोर परमार, पराग जैन, ज्योति, नीलम, विशाल परमार सहित चयनित शिक्षक मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.