पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के मौसम में शुक्रवार को करवट ले ली। दोपहर में तो शहर में धूप रही लेकिन, रात 9.30 बजे मौसम अचानक बदला। रिमझिम बारिश होने लगी। बारिश का यह दौर करीब 20 मिनट तक चला। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी शाम को इस तरह का मौसम हो सकता है। शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवा का असर रहा। दोपहर में धूप निकलने से तापमान 4.6 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़त व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में बने चक्रवात के असर कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार को भी बादल छाने के आसार बने हुए हैं। बूंदाबांदी हो सकती है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.