मध्यप्रदेश शासन ने आज रतलाम,निवाड़ी और खरगोन जिलों के कलेक्टर बदले है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम अब खरगोन जिले की कमान संभालेंगे। निवाड़ी जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अब रतलाम के नए कलेक्टर होंगे। गौरतलब है की कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम कोरोना काल में बिगड़े हुए हालातों के बीच गुना से स्थानांतरित होकर रतलाम के कलेक्टर बने थे। 1 वर्ष के कार्यकाल में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आम जनता के लिए सहज और माफियाओं के लिए सख्त छवि से बनाई । 1 वर्ष के कार्यकाल में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों की बेशकीमती जमीने शासन के नाम करवाई है। वहीं रतलाम शहर के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट को भी शुरू करवाया है।
दरअसल मध्यप्रदेश शासन ने आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जिसमें रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम अब खरगोन के नए कलेक्टर होंगे। निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रतलाम जिले के नए कलेक्टर होंगे। वहीं तरुण भटनागर निवाड़ी जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.