रतलाम में मंदिर के सामने DJ बजाने पर दो समुदायों के लोगों में पत्थर चल गए। घटना खारवा कला पुलिस चौकी के कोठड़ी गांव की है। रविवार रात यहां निकाह के बाद जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में लोग मंदिर के सामने फूहड़ गानों पर नाच रहे थे। पथराव में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 9 लोगों पर FIR की है।
पूरी खबर पढ़ने से पहले आप इस पोल पर अपनी राय दे सकते हैं...
घायलों को ताल और आलोट के अस्पताल लाया गया। इनमें से 1 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ताल थाना पुलिस ने 7 नामजद और 2 अज्ञात पर केस किया है।
ग्रामीणों ने बताया की जाकिर मेव के बेटे की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई थी। उसी की शादी का जुलूस निकाला जा रहा था। DJ पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर विवाद हुआ।
गांव पहुंचे कलेक्टर और SP
कोठड़ी गांव में रात में ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और SP अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा की और समझाइश दी। कलेक्टर ने कहा कि गांव में अब स्थिति सामान्य है। SP ने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.