पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेयजल के लिए करोड़ों की नल-जल योजना लागू होने के बाद भी आमजन को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। नलों से आ रहे गंदे पानी से रहवासी परेशान हैं। नगर परिषद समस्या को लेकर गंभीर नहीं। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के पद खाली हैं। लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस ने बुधवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की और जब तक मांगों का निराकरण नहीं होता हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
कांग्रेस नेता अनिल शुक्ला, रामप्रसाद परमार, बंकट राठौड़ के नेतृत्व में शुरू हुई हड़ताल में बताया कि एक हफ्ते से गंदे पानी की समस्या आ रही है। जनसमस्या का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस को मैदान में आना पड़ा। नगर के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिलने के बाद चिकित्सक के साथ अन्य पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई। संसाधनों के बावजूद उनका ठीक तरीके से लाभ लोगो को नहीं मिल रहा। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर रहेगा। हड़ताल दौरान पूर्व जनपद सदस्य जगदीश पाटीदार, रमेश कुमावत, दिनेशसिंह डोडिया, कांतिलाल सिसौदिया, रतन माली, कालू खारोल, बगदीराम यादव, राजेंद्रसिंह सिसोदिया मौजूद थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.