पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। पुण्यतिथि को शहीद दिवस मनाने के साथ ही कुष्ठ पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। अंचल में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ सहित कोरोना वायरस के बारे में समझाइश दोने के साथ ही उनके उपचार के बारे में बताया गया।
महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया
सैलाना | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रीराम चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, युवा नेता हनी गेहलोत, राजेश पाटीदार, कृष्णा पाटीदार, प्रवीण सिंह, विमल मांडोत, सुभाष कसेरा, बाबूलाल पांचाल, कृष्णा राठौड़, अजय परिहार सहित अन्य मौजूद थे।
नए केस खोजकर उपचार किया जाएगा
रावटी | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान कुष्ठ पखवाड़े का शुभारंभ डॉ. पीयूष मांगरिया ने किया। 13 फरवरी तक कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जाएगा। नए केस खोज कर उन्हें उपचार दिया जाएगा। कुष्ठ प्रभारी सीएस झाला ने कुष्ठ रोग के लक्षण व उपचार की जानकारी दी। इस अवसर पर एम एन खान संस्था के अन्य कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शहीद दिवस पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी
पिपलौदा | उत्कृष्ट उमावि व बालक मावि के बगीचे में शहीद स्मारक पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए शहीद दिवस मनाया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य भोपालसिंह राठौर, शिक्षक गणेश मालवीय, मुकेश सोनी, बाबूलाल शर्मा, पुष्पेंद्रसिंह गेहलोत, महमूद अंसारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
कोविड 19 वैक्सीन की जानकारी भी दी
रानीसिंह। लालगुवाड़ी में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। ग्रामवासियों को कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमल सूर्यवंशी ने दी। कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी भी दी। ग्राम प्रधान सोहनलाल भाभर, पूर्व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, मुकेश टेरमा, प्रह्लाद गुर्जर, चैनसिंह गरवाल, आशा कार्यकर्ता निर्मला मईड़ा, भगवती परमार सहित कई ग्रामीणजन मौजूद थे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.