पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। श्री कालिका माता और अमृत सागर उद्यान में लगाने के लिए नए झूले, फिसलन पट्टी सहित अन्य खेलकूद के उपकरण आ गए हैं। साथ ही बड़ों के लिए ओपन जिम के उपकरण तथा वृद्धों के लिए बैठने के लिए प्लास्टिक की बैंचें आ चुकी हैं। श्री कालिका माता क्षेत्र के उद्यान में तो यह उपकरण रख भी दिए हैं, केवल स्थान चयनित कर उन्हें फिक्स करना है। शहर के उद्यानों को बच्चों से वृद्धजनों के लिए उपयोगी बनाने के लिए नगर निगम ने जिम्मा उठाया है। मुंबई की एक कंपनी से इन उपकरणों को मंगवाया गया है। फिलहाल शहर के श्री कालिकामाता और अमृत सागर तालाब में यह उपकरण लगेंगे। श्री कालिका माता क्षेत्र के उद्यान में बच्चों सहित सभी उम्र के लोगों के लिए उपकरण मंगवाए गए हैं। यहां 15-16 उपकरण लगेंगे। मुंबई से आए पिंटू सिंह ने बताया वह अपने तीन-चार साथियों के साथ शहर में आए हैं। अभी उद्यान में लगभग सभी उपकरण खोलकर रख दिए हैं। स्थान चयनित होने के बाद प्लेटफाॅर्म बनाकर फिक्स किया जाएगा। सभी उपकरण खुले में रखे हुए हैं। इस कारण उद्यान में आने के लिए सभी को मना किया गया है क्योंकि किसी ने भी यहां आकर इनका उपयोग किया तो दुर्घटना हो सकती है।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.