पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दस महीने आठ दिन बाद कोरोना की दूसरी लहर का पहला 9 दिनी टोटल लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से लग जाएगा। 204 घंटे लंबा टोटल लॉकडाउन 19 अप्रैल सुबह 6 बजे खुलेगा। दूध, सब्जी, किराना, गैस सिलेंडर की तय समय में होम डिलीवरी होगी। मेडिकल, अस्पताल, बैंक, पेट्रोल पंप, उद्योग सहित अन्य जरूरी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। बाकी सारे सरकारी, गैरसरकारी कार्यालय व संस्थाएं बंद रहेगी। लोगों को घर में रहना होगा। दूसरी लहर को रोकने के लिए 28 मार्च को 32 घंटे तथा 3 व 4 अप्रैल को 56 घंटे का लॉकडाउन लगा था। संक्रमितों की संख्या बढ़ने और बुधवार व गुरुवार को मिलाकर पॉजिटिव का आंकड़ा 250 पार जाने के बाद सरकार को टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना पड़ा। देश में अप्रैल से मई 2020 तक तीन चरणों में टोटल लॉकडाउन चलने के बाद पहली जून से अनलॉक की शुरुआत हुई थी।
जैसे ही लॉकडाउन की सूचना आई, बाजार में बढ़ गई भीड़
सब्जी मंडियां खचाखच, सड़कों पर जाम - गुरुवार दोपहर 1 बजे यानी 29 घंटे पहले प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन की घोषणा इसलिए की थी ताकी लोग सावधानी बरतते हुए जरूरी सामान खरीद सकें। जैसे ही सोशल मीडिया पर जानकारी वायरल हुई। किराना दुकानों पर भीड़ रही, तो सब्जी मंडियां खचाखच भरी नजर आईं। राम मंदिर, धानमंडी, माणकचौक बाजार की सड़कों पर जाम लगते रहे।
गाइडलाइन जारी - ^संक्रमण रोकने राज्य शासन के निर्देश पर रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में 9 अप्रैल शाम 6 से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जरूरी सामान लोगों तक पहुंचे इसके लिए व्यवस्था बनाई है। किन पर प्रतिबंध रहेगा और किस पर छूट रहेगी। इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है।
गोपालचंद्र डाड, कलेक्टर
इधर, टोटल लॉकडाउन का विरोध भी हो गया शुरू
9 दिनी का टोटल लॉकडाउन लगाने की घोषणा के साथ विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन विरोधी मैसेज चल रहे हैं। लॉकडाउन की घोषणा के विरोध में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने बताया व्यापार-व्यवसाय चौपट है। दैनिक रोजगार वाले परेशान हैं। ऐसे में लॉकडाउन से तकलीफ बढ़ेगी। अन्य विकल्प के बारे में सोचना चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, नीलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर संयुक्त व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी ने एसडीएम अभिषेक गेहलोत से चर्चा कर लॉकडाउन के फैसले पर पुनर्विचार को कहा है। झालानी ने बताया लॉकडाउन कोरोना के खात्मे का हल नहीं है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.