पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुत्र से विवाद के बाद घर छोड़कर स्टेशन के फुटपाथ पर रह रहे 80 साल के बुजुर्ग को सामाजिक संस्था सृष्टि के पदाधिकारियों ने घर पहुंचा दिया। वे पिछले पांच दिन से फुटपाथ पर रह रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष देवड़ा ने संस्था को सूचना दी कि एक बुजुर्ग फुटपाथ पर बैठे और वे बीमार भी लग रहे हैं। उन्हें मदद की जरूरत है। इस पर सृष्टि समाजसेवा समिति के सतीश टांक, अर्पित उपाध्याय एवं दिव्या श्रीवास्तव पहुंचीं। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम मांगू धारजी निवासी ग्राम पलाश बताया। उन्होंने बताया कि 5 दिन पहले पुत्र अमर सिंह से विवाद के कारण घर से निकलकर रतलाम आ गए थे। तभी से रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर रह रहे थे। उनके पास कपड़े, कंबल और रुपए भी नहीं हैं। स्टेशन के पास की होटल के संचालक रवि शर्मा उनकी मदद कर रहे थे। इसके बाद जब उन्हें घर भेजने की बात हुई तो वे घर जाने को भी तैयार नही थे। 1 घंटे के प्रयास के बाद वे राजी हुए। इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर रवाना किया। समिति सदस्यों ने पंचायत सचिव ईश्वर लाल मालवीय को भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने समिति को धन्यवाद दिया।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपका आत्म बल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। तथा कोई शुभ समाचार मिलने से घर परिवार में खुशी ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.