पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में गुरुवार को एक बार फिर 5 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आए हैं। ऐसा 16 दिन बाद हुआ है। इधर, कुल संक्रमित का आंकड़ा 4409 पर पहुंच गया। गुरुवार को 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे पहले 2 फरवरी को 14 पॉजिटिव सामने आए थे। बीच में 5 से कम संक्रमित ही मिल रहे थे। गुरुवार को काटजू नगर की 72 वर्षीय महिला, 50 वर्ष महिला, ब्राह्मणों का वास की 65 वर्षीय महिला, कोटा वाला बाग की 49 वर्ष की महिला, रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट के 59 वर्षीय पुरुष, तिरुपति नगर की 45 वर्ष की महिला, भोजपुरा की 20 वर्षीय युवती, ग्राम गढ़ी गमना की 26 वर्षीय महिला, बाजना की 55 वर्ष की महिला संक्रमित मिली है।
97% के नीचे आया रिकवरी रेट
लगातार पॉजिटिव कम मिलने के कारण रिकवरी रेट भी 97 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया था। गुरुवार को रिकवरी रेट 96.80% रहा। फरवरी महीने में कोरोना काल का सबसे बेहतर रिकवरी रेट रहा है। सितंबर-अक्टूबर में रिकवरी रेट 50% के नीचे भी आ चुका है।
लोग कम पहुंच रहे, लापरवाही ना करें
^अभी फीवर क्लीनिक में भी कम लोग पहुंच रहे हैं। पॉजिटिव कम सामने आ रहे हैं। अपील है कि लापरवाही नहीं करें। मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। - डॉ. गौरव बोरीवाल, एपिडेमियोलॉजिस्ट
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.