पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मौसम साफ रहा। इससे 24 घंटे में रात के तापमान में 5.8 डिग्री की कमी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को दोपहर में तेज धूप भी निकली। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी हो गई, तो वहीं रात का पारा 5.8 डिग्री कम हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा था।
10 डिग्री से कम हुआ रात का तापमान
रात का तापमान 10 दिन बाद 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। 1 जनवरी को रात का पारा 8.2 डिग्री रहा था, इसके बाद से लगातार पारा 10 डिग्री से ज्यादा ही रहा। धूप होने के बावजूद ठंडक का भी अहसास रहा।
5 दिन से ऐसा बना हुआ है तापमान
दिनांक अधि न्यू
8 जनवरी 28.6 14.4
9 जनवरी 23.2 15.2
10 जनवरी 23.6 15.0
11 जनवरी 26.2 14.8
12 जनवरी 25.2 9.0
मौसम साफ होने से ठंडक बढ़ेगी
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि चक्रवात के कारण अब तक बादल छा रहे थे। इससे रात के तापमान में कमी नहीं हो रही थी। अब मौसम साफ हो चुका है, ऐसे में आगामी 2 से 3 दिन रात के तापमान में कमी होगी।
पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.