रतलाम जिला पंचायत और जनपद पंचायत की आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिले की रतलाम पिपलोदा और आलोट जनपद के अध्यक्ष पद अनारक्षित रहे हैं। जिसमें आलोट जनपद अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। बाजना जनपद अध्यक्ष पद एसटी ,सैलाना जनपद अध्यक्ष पद एसटी महिला, जावरा जनपद अध्यक्ष पद एससी महिला आरक्षित किए गए हैं।
रतलाम जिला पंचायत की वार्ड वार आरक्षण
रतलाम जिला पंचायत में 16 वार्डों में से ओबीसी वर्ग के लिए एक भी वार्ड आरक्षित नहीं हुआ है। आरक्षण प्रक्रिया में 8 वार्ड अनारक्षित है जिसमें 4 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.