पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए जोर-शोर से जुटे रतलाम नगर निगम के कर्मचारियों के मास्क नहीं पहनने और कचरा कलेक्शन में लापरवाही की शिकायत पर निगमायुक्त ने सभी कर्मचारियों की परेड करवाई है। निगमायुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों की क्लास लेते हुए उन्हें मास्क पहनने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहने होने से निगमायुक्त सोमनाथ झारिया नाराज हो गए और उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई।
दरअसल शहर में अनेक क्षेत्रों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने पर आज सुबह निगम आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के साथ में डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले ड्राइवर एवं सहायकों की परेड करवा कर स्वयं ने एक-एक क्षेत्र में जाने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली । इसी दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहने पाए जाने पर निगम आयुक्त का गुस्सा स्वास्थ्य अधिकारी पर फूट पड़ा और लताड़ लगाते हुए कहा कि हम पूरे शहर में मास्क बांटते फिर रहे हैं और हमारे कर्मचारी ही बगैर मास्क के खड़े हैं। आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से फाइव स्टार रेटिंग के सर्वे से पूर्व सारी व्यवस्थाओ को सुधारने के निर्देश भी दिए है।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.