पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सुबह शहर में घना कोहरा छाया... यही स्थिति ग्रामीण अंचलों में भी रही। ठंडक भी बढ़ गई... 24 घंटे में तापमान 3.2 डिग्री कम हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसी स्थिति 2 दिन तक रहेगी इसके बाद फिर तापमान बढ़ने लग जाएगा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की कमी तो वहीं, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा था। सुबह को आद्रता 91% और शाम को 81% रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया अरब सागर में ऊपरी हवा का चक्रवात बन रहा है। शुक्रवार शनिवार को बादल छाएंगे। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। सैलाना में 11 बजे तक रहा कोहरा : गुरुवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे घण्टा घर क्षेत्र के लिए गए फोटो में घना कोहरा छाया हुआ नजर आया। आंबा में भी घना कोहरा : गुरुवार को आंबा में कोहरा रहा। असर 11 बजे बाद तक देखा गया। रतलाम के चेतक ब्रिज पर सुबह 8:30 बजे इस तरह घना कोहरा नजर आया। फोटो- चिंटू मेहता
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.