• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • If The Husband Was Estranged, The Wife Strangled Two Daughters To Death, Then Hanged Herself.

रीवा में दिल दहला देने वाला मामला:पति से झगड़े के बाद पत्नी ने 2 साल और 4 माह की मासूम बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगा ली

रीवा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना के बाद मौके पर जांच करने पुलिस पहुंची। - Dainik Bhaskar
घटना के बाद मौके पर जांच करने पुलिस पहुंची।
  • सोहागी थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का मामला

सोहागी थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद 4 माह और दो साल की मासूम बेटियों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। रविवार रात करीब 8 बजे जब पति घर पहुंचा, तो घटना का पता चला।

मझगवां निवासी निराशा कोरी (22) पति हरे राम कोरी की कुछ दिनों से घरेलू बात को लेकर पति के साथ अनबन चल रही थी। रविवार शाम करीब 6 बजे पति-प​त्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हरे राम घर से चला गया। इधर, निराशा ने दो बच्चियों में आशमी (2) और रेशमी (4 माह) की पहले गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगा ली।

दरवाजा बंद होने से हुई आशंका
थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, हरे राम जब रात 8 बजे के बाद घर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसे अनहोनी की शंका हुई, तो पड़ोसियों को बताया। आसपास के लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो निराशा फंदे से झूल रही थी। वहीं, घर के आगे वाले कमरे में दोनों बच्चियां मृत पड़ी थीं। हरे राम ने फंदा काटकर पत्नी को उतारा। डायल 100 और सोहागी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई राम कुमार बरकड़े, एसआई जाम सिंह चौगड़ और कमलेन्द्र सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। जाम सिंह चौगड़ ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। गांव वालों का कहना है, महिला को भूत प्रेत बाधा थी। फिलहाल पति की विशेष भूमिका समझ नहीं आ रही।

घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की।

पारिवारिक कलह तो नहीं
गांव वालों का कहना है, महिला कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी। हो सकता है, लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से परेशान रही हो, लेकिन पुलिस का कहना है कि खाने पीने की घर में दिक्कत नहीं थी। पति वर्षों से परदेश में रहता था, इसलिए आर्थिंक तंगी न होकर दूसरी वजह हो सकती है।

खबरें और भी हैं...