विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले में मौसम खुलते के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में रात का न्यूनतम तापमान दो दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों हवाएं नहीं चल रहीं है। वहीं धूप न निकलने की वजह से 2 दिनों से तापमान नीचे नहीं आ रहा।
कयास लगाए जा रहे है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उत्तर भारत की सर्द हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। दावा है कि दिन के पारे में 6 डिग्री की गिरावट आएगी। सर्द हवाओं के आने से रात का न्यूनतम तापमान 1 से डेढ़ डिग्री और नीचे जा सकता है। कुल मिलाकर दिसंबर माह के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
रात के पारे में 0.2 डिग्री की वृद्धि
बता दें कि शनिवार की दोपहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार की दोपहर को यह पर 28.3 डिग्री था। मसलन 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0-7 डिग्री ऊपर आ गया। इधर शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज पर दर्ज किया। जबकि इसके 24 घंटे पूर्व गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पर था। 24 घंटे में रात का पारा 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई।
दिन के पारा में अभी जल्द गिरावट नहीं
जानकारों की मानें तो दिन के पारा में अभी जल्द गिरावट नहीं आएगी। दिन के तापमान को नीचे आने के लिए अभी कम से कम 4 से 5 दिन का समय लगेगा। इस समय सुबह और रात को ठंड शुरू हो गई है। जिससे सुबह शाम के बाद बाहर रहने वाले लोगों को अलाव की जरूरत पड़ने लगी है। जिस तरह इस समय ठंड पड़ने लगी उससे माना जा रहा है कि इस बार ना सिर्फ ठंड अधिक पड़ेगी। बल्कि ठंड के दिन भी ज्यादा होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.