कांग्रेसियों ने लोकतंत्र, समानता के मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

बीना58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बीना | संविधान दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखन

.

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर राज बबलू ने सभी कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। पूर्व जिला महामंत्री विक्रांत सिंह गोलंदाज और मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा कि हम भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए इसमें निहित लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों की सदैव रक्षा करेंगे।

पथरिया विधानसभा प्रभारी राजाराम अहिरवार शशि मोहन तिवारी ने कहा कि हम देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे तथा जाति, धर्म और हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करेंगे।इस अवसर पर सुरेश तिवारी, पीयूष तिवारी, आरके राज, देवीलाल अहिरवार, अशोक अहिरवार, रामसेवक अहिरवार, पंचम ठेकेदार, श्यामलाल नौगांव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links