पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इन दिनों हवा का रुख रोज बदल रहा है। कभी उत्तर पश्चिम तो कभी उत्तर पूर्व हवाएं चल रही हैं। जिससे मौसम भी रोज बदल रहा है। बुधवार को उत्तर पूर्व हवाएं चलीं, वहीं गुरुवार को फिर उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। जिससे आसमान में फिर से बादलों का आना शुरू हो गया। वहीं दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई तो रात का तापमान 1 डिग्री ऊपर चला गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा था, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को उत्तर पूर्व हवाएं चलीं, लेकिन गुरुवार को उत्तर पश्चिम हवाएं चलीं। कुछ दिनों से हवाएं रोज अपना रुख बदल रहीं हैं। जिससे मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को 4 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवाएं चलीं। आर्द्रता सुबह 82 फीसदी और शाम को 55 फीसदी रही।
बादल छाने से हो सकती है बारिश
मौसम विभाग खजुराहो के आरएस परिहार का कहना है कि जम्म कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसी कारण यहां बादल आ रहे हैं। आने वाले समय में बादल रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। अगर बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आएगी। हां अगर हवाओं ने फिर अपना रुख बदला और आसमान साफ हुआ तो रात का तापमान नीचे आएगा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.