सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आराेपियाें के पास से एक कार और दाे बाइक भी जब्त की हैं। शहर की दुर्गा कॉलोनी स्थित मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम का गठन करते हुए शुक्रवार देर रात छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 लड़कियाें और 3 युवकाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
इस देह व्यापार में शामिल एक महिला मुंबई और दूसरी महिला उप्र के बांदा की रहने वाली है। पुलिस ने छापा मारते हुए मौके से एक कार और मोबाइल फोन से फोटो और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। संचालिका ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियाें फोटो भेजा करती थी। फिर ग्राहक संचालिका के खाते में ऑनलाइन रुपए ट्रांस्फर करते थे। अब पुलिस बैंक से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों की जानकारी लेते हुए देह व्यापार में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस को अंदेशा है कि इस सेक्स रैकेट के तार अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं।
पकड़े गए तीनाें युवक ग्राहक हैं
टीआई राजेश बंजारे ने बताया कि अड्डा चलाने वाली महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है। वह एक मुंबई और एक लखनऊ की युवती को शामिल करके देह व्यापार कर रही थी। पकड़े गए तीनों युवक इन लड़कियों के ग्राहक हैं। सभी 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.