जिले के किशनगंज गांव में एक 15 वर्षीय किशोर 20 फीट गहरे सूखे कुएं पड़ा मिला है। किशोर को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरा विवाद खेत की मेड़ को लेकर हुआ है।
घायल किशोर नरेश सिंह (15) के पिता महेंद्र सिंह ने बताया उनके खेत से सटे खेत मालिक पुरषोत्तम प्रजापति से मेड़ को लेकर उनका पहले से विवाद चल रहा है। मंगलवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ उनका बेटा खेल रहा था। उसी समय पुरषोत्तम प्रजापति वहां पर पहुंचा और उसने बाकी सभी बच्चों को वहां से भगा दिया और उसके बेटे को उठाकर 20 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। उनका छोटा बेटा वहां मौजूद था। जो रोते हुए घर पहुंचा और उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके मझले बेटे खेत सिंह ने नरेश को सूखे कुएं से बाहर निकाला। उसका बेटा जख्मी था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उनके बेटे का इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.