खराब सड़कों को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेसियों को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद करना चाहिए। कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान पूरे प्रदेश की सड़कों में गड्ढे थे। यह कहना है परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का। दरअसल, शुक्रवार को परिवहन मंत्री दमोह में आयोजित दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण बांटे। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।
दमोह और आसपास की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और उनमें जगह-जगह गड्ढे हैं। इसको लेकर कांग्रेसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन सड़कों के गड्ढों में कभी फूल रखकर पूजा करते हैं, तो कभी झंडे गाड़ देते हैं। इसी के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के वक्त दमोह से भोपाल जाने में 9 घंटे लगते थे। लेकिन अब हालात बेहतर हैं। साथ ही कहा - कांग्रेसियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सब कुछ ठीक हो जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.