पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर नाका पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में एक सप्ताह से चल रहा पंचकल्याणक महाेत्सव गुरुवार को गजरथ परिक्रमा के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन तीन संभागों के करीब 15 हजार श्रावक साक्षी बने। प्रतिष्ठाचार्य आशीष अभिषेक शास्त्री ने भगवान के मोक्ष चले जाने के बाद उनके नख तथा केस को अग्निकुमार देवों द्वारा अंतिम संस्कार का भावपूर्ण चित्रण किया।
महोत्सव के महा पात्रों के साथ इंद्र इंद्रियों ने मोक्ष कल्याणक पूजन करने के बाद विश्व शांति महायज्ञ के लिए हवन किया। जिसके बाद प्रतिष्ठित सभी प्रतिमाओं को श्रावक जनों के द्वारा अपने सिर पर रखकर जबलपुर नाका जैन मंदिर ले जाया गया। जहां स्थापना सहित अन्य क्रियाएं संपन्न कराई गई। इसके बाद सजाए गए 2400 फीट के पांडाल के चारों ओर गजरथ फेरी का शुभारंभ किया गया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.