- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 164 Issues Including Incomplete Dharmashree Bhopal Bypass Will Be Raised In The Assembly
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विधानसभा सत्र की तैयारी:विधानसभा में उठाएंगे अधूरे धर्मश्री-भोपाल बायपास सहित 164 मुद्दों के सवाल
प्रतिकात्मक फोटो
- सागर विधायक जैन ने सबसे ज्यादा 46 सवाल लगाए
- बंडा विधायक लोधी बता ही नहीं पाए कि कौन से सवाल लगाए हैं
कोरोना के पहले फरवरी में हुए विधानसभा सत्र के बाद वर्ष 2021 में भाजपा सरकार का यह पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। मार्च तक चलने वाले इस सत्र में विधायकों ने पुराने सवालों के साथ ही नए सवाल भी लगाए हैं। हालांकि इसमें कुछ क्षेत्रीय तो कुछ प्रदेश स्तर तक के सवाल शामिल हैं। जिनके जवाब सदन में विभागीय मंत्रियों से मांगे जाएंगे।
इसमें भी सबसे ज्यादा सवाल विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा लगाए गए हैं। वहीं कांग्रेस से देवरी विधायक हर्ष यादव भी 39 सवाल लगा रहे हैं। सोमवार से भोपाल में विधानसभा सत्र को लेकर सवालों को लेकर विधायकों की भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सदन में सवालों की सूची सौंप दी गई हैं। बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी से संपर्क नहीं हो सका।
सागर- शैलेंद्र जैन | सवाल-46
- सागर मॉडल आईटीआई के उन्नयन को लेकर।
- संजय ड्राइव से कनेरादेव, मसानझिरी चौराहा तक की सड़क निर्माण को लेकर।
- अधूरे धर्मश्री-भोपाल बायपास निर्माण को पूरा कराए जाने को लेकर।
- राजघाट पर डेम पर पर्यटन स्थल स्थापित किए जाने।
- शहर के महाविद्यालयों में अतिथि विद्वानों के नियमितिकरण को लेकर।
- डेयरी विस्थापन की अटकी हुई कार्रवाई।
नरयावली- प्रदीप लारिया | सवाल- 44
- पीआईयू और उपसंभाग सागर द्वारा निर्माण कार्यों की धीमी गति
- शासकीय उचित मूल्य दुकानों को मिलने वाले खाद्यान्न में कटौती।
- सागर-परसोरिया, दमोह-जबलपुर की जर्जर सड़क के बाद भी टोल वसूलने।
- रतौना डेयरी में पशु महाविद्यालय स्वीकृति।
- मकरोनिया में खेल स्टेडियम की स्वीकृति और निर्माण को लेकर।
- अवैध शराब पर लगाम लगाने को लेकर।
बीना- महेश राय | कुल सवाल - 35
- 6 पंचायतों के 39 गांवों को कुटीर नहीं मिलने पर क्या कार्रवाई की जा रही है।
- ओवर ब्रिज कब तक पूरे होंगे।
- सिविल अस्पताल में डॉक्टर और उपकरण क्यों नहीं हैं।
- बीना और हिनौता परियोजना कब तक पूरी होंगी। कितने किसान लाभांवित होंगे।
- तीन साल से ऊपर जिले में जमे हुए कर्मचारियों की स्थिति।
- बीना में कोषालय क्यों बंद कर दिया गया है।
देवरी- हर्ष यादव | कुल सवाल-39
- फसलों बीमा का मुआवजा नहीं देने।
- सीहोरा में उप्र के गेहूं को बेचने पर कार्रवाई।
- निर्भया फंड की राशि कहां और कितनी खर्च की।
- गौशाला निर्माण और उनके रख-रखाव की स्थिति।
- गौड़ खनिज के पट्टे और विस्फोटक के पालन पर क्या कार्रवाइयां हुईं।
- गणतंत्र दिवस पर मप्र की झांकी दिल्ली परेड में इस बार क्यों शामिल नहीं हुई। कारण और क्या कार्रवाइयां होंगी।