पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार दोपहर महिला थाने में परामर्श के लिए आए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। थाने की सीढ़ियों पर ही दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई। थाना स्टॉफ ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। घटना के वक्त थाना प्रभारी रीता सिंह थाने में मौजूद नहीं थी। इसके बाद लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने एसपी ऑफिस जाकर ससुराल पक्ष के लोगों पर धमकी देने व अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की। मामला दहेज प्रताड़ना का है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच महिला थाने में परामर्श कराया जा रहा है। खुरई के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल 25 फरवरी को मकरोनिया की शिवनगर कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने सारा जेवर छीनकर मानसिक प्रताड़ित कर महिला को घर से भगा दिया और कहा कि मायके से मकान का हिस्सा अलग लेकर उसे बेचकर पैसे लाओ, नहीं तो तुम्हारे पति की दूसरी शादी करा देंगे।
जेठानी की नहीं है संतान तो तुम भी गिरा दो गर्भ पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी जेठानी के शादी के 5-6 साल के बाद भी कोई संतान नहीं है। सास-ससुर, जेठ-जेठानी, ननद और पति ने उससे कहा कि तुम भी गर्भ गिरा दो, क्योंकि सभी रिश्तेदार ताने दे रहे हैं। जब बड़ी बहू के यहां संतान हो तब तुम बच्चा पैदा करना। महिला ने बताया कि जब उसने गर्भ गिराने से मना किया तो पति ने उसकी साथ मारपीट की। ननद बोली की आग लगा दो तो दोनों खत्म हो जाएंगे। इसके बाद महिला जान बचाने के लिए मायके में जाकर गर्भ गिराने की बात कहकर मायके आ गई।
5 लाख रुपए की कर रहे मांग पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद मेरे पिता और भाई ससुराल वालों से बात करने गए तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौच कर घर से भगा दिया और कहा कि जब 5 लाख रुपए की व्यवस्था होगी तभी रखेंगे। पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर खुरई थाने में मामला दर्ज करने की मांग की है। महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर धारा 498 दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों ने भी IG के पास आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि महिला अपने साथ सारा जेवर ले गई और अब मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल भेज नहीं रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.